प्रधानमंत्री मोदी बृहस्पतिवार को मुंबई में पहले वेव्स शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को यहां पहले ‘विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन’ (वेव्स) का उद्घाटन करेंगे। यह चार दिवसीय कार्यक्रम मीडिया और मनोरंजन जगत को साथ लाएगा।

प्रधानमंत्री ‘क्रिएटोस्फियर’ सत्र में दुनिया भर के युवा रचनाकारों से भी बातचीत करेंगे, जिन्होंने 31 भिन्न ‘क्रिएट इन इंडिया’ चुनौतियों में भाग लिया है। मोदीविजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे, जिसमें रजनीकांत, मोहनलाल, हेमा मालिनी और चिरंजीवी जैसे शीर्ष अभिनेताओं के भाग लेने की उम्मीद है।

उद्घाटन दिवस की सांस्कृतिक संध्या में विश्व मोहन भट्ट, येल्ला वेंकटेश्वर राव और रोनू मजूमदार जैसे दिग्गजों के नेतृत्व में शास्त्रीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। साथ ही टेटसेओ सिस्टर्स, झाला, श्रेया घोषाल, किंग एक्स एलन वॉकर की प्रस्तुतियां और अनुपम खेर का सिनेमाई अभिनय भी होगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर वैश्विक मीडिया वार्ता की अध्यक्षता कर सकते है। इसमें जिसमें दुनिया भर के मंत्री, मीडिया जगत के दिग्गज और नीति निर्माता भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें