PM Modi गुजरात के राजकोट शहर के पास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2023

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह राजकोट शहर के पास नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। राज्य सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री बृहस्पतिवार को जिस हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे वह राजकोट शहर के पास हीरासर गांव में है और यह गुजरात का पहला ‘ग्रीनफील्ड’ हवाई अड्डा है। इसके बाद मोदी राजकोट शहर के रेस कोर्स मैदान में एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई (एसएयूएनआई) योजना के आठवें और नौवें चरण का काम हाल में पूरा हुआ है, प्रधानमंत्री इसे जनता को समर्पित करेंगे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार