पीएम मोदी का एक और तोहफा, कोलकाता मेट्रो विस्तार का सोमवार को करेंगे उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2021

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर तक जाने वाली कोलकाता मेट्रो की उत्तर-दक्षिण लाइन के विस्तार का उद्घाटन करेंगे। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। कोलकाता मेट्रो की प्रवक्ता इंद्राणी बनर्जी ने बताया कि प्रधानमंत्री हुगली जिले में एक कार्यक्रम से नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर के लिये मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। उन्होंने बताया कि यह उद्घाटन कार्यक्रम सोमवार को दोपहर बाद निर्धारित है और 4.1 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर ट्रेनों के परिचालन के बाद नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर के बीच हजारों लोगों को फायदा होगा।

प्रमुख खबरें

Yes Bank को Supreme Court से झटका, 8400 करोड़ रुपये के AT-1 Bond का फैसला बदला

Jagannath University में मंदिर के पास Beef पकाने पर विवाद, Durga Puja पर गाय काटने का ऐलान

India-UAE रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा, S Jaishankar ने खाड़ी क्षेत्र के हालात पर की चर्चा

Abhijeet Dipke की हिरासत पर बोलीं Mamata Banerjee, Delhi Police का यह कदम अघोषित आपातकाल