'सरकारी' कार्य संस्कृति को बदलने के लिए गतिशक्ति इंफ्रा मास्टर प्लान लॉन्च करेंगे पीएम मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2021

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक क्षेत्रों से बहुस्तरीय संपर्क के लिए 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीयमास्टर प्लान की शुरुआत करेंगे। यह रेल और सड़क सहित 16 मंत्रालयों को जोड़ने वाला एक डिजिटल मंच है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस योजना का मकसद बुनियादी ढांचा संपर्क परियोजनाओं की एकीकृत योजना बनाना और समन्वित कार्यान्वयन को बढ़ावा देना है। अधिकारी ने कहा कि 16 मंत्रालयों और विभागों ने उन सभी परियोजनाओं को जीआईएस मोड में डाल दिया है, जिन्हें 2024-25 तक पूरा किया जाना है। उन्होंने बताया, ‘‘गति शक्ति हमारे देश के लिए एक राष्ट्रीय अवसंरचना मास्टर प्लान होगा, जो समग्र बुनियादी ढांचे की नींव रखेगा।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में करीब 17 महीनों में कोविड-19 के सबसे कम मामले आए

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) सभी परियोजनाओं की निगरानी और कार्यान्वयन के लिए नोडल मंत्रालय होगा। परियोजनाओं का जायजा लेने के लिए एक राष्ट्रीय योजना समूह नियमित रूप से बैठक करेगा। किसी भी नई जरूरत को पूरा करने के लिए मास्टर प्लान में किसी बदलाव को मंजूरी देने को लेकर कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में सचिवों का एक अधिकार प्राप्त समूह गठित किया जाएगा। सभी राज्यों से इस पहल में शामिल होने का आग्रह किया गया है, क्योंकि इससे देश भर में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के उचित कार्यान्वयन में मदद मिलेगी और आगे चलकर मंच का आंकड़ा निजी क्षेत्र को भी दिया जा सकता है। अधिकारी ने कहा कि सड़क, रेलवे, दूरसंचार, तेल और गैस जैसे मंत्रालयों की परियोजनाएं इस मंच पर हैं, और इससे कपड़ा तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालयों को भी अपने पार्कों की योजना बनाने में मदद मिल सकती है।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: अरुंधति चौधरी ने मौजूदा चैंपियन को हराया, 4 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में

EU ने AI कंपनियों पर निगरानी के लिए बनाई नई टीम, ब्रसेल्स में कार्यालय का विस्तार

Shehzad Poonawalla ने X bio से हटाया BJP का नाम, पार्टी छोड़ने की अटकलें

Gujarat Heavy Rain: सूरत, खेड़ा और आणंद में भारी बारिश, 13 जिलों में रेड अलर्ट