गुजरात में 15,670 करोड रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 और 20 अक्टूबर को अपने गृह राज्य गुजरात का दौरा करेंगे और वहां 15,670 करोड रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। पीएमओ ने बताया कि मोदी बुधवार को सबसे पहले गांधीनगर के महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: सुजलॉन को अडाणी ग्रीन एनर्जी से कुल 48.3 मेगावाट की पवन टर्बाइनों का ठेका मिला

इस आयोजन में 200 से अधिक प्रौद्योगिकी प्रदाताओं के भाग लेने और अपने उत्पादों को दर्शाए जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री राजकोट में एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। पीएमओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को मोदी केवडिया में मिशन लाइफ की शुरुआत करेंगे। वह मिशन प्रमुखों के 10वें सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और फिर व्यारा में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग कभी भी चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Navratri Diet: 9 दिन के व्रत में कमजोरी दूर करेगी ये खास पौष्टिक फलाहारी थाली

Suzlon लगाएगी 550 करोड़ रुपये में तीन AI आधारित विंड ब्लेड संयंत्र

Delhi Court से CJP Leaders को मिली रिहाई, 1 साल शांति बनाए रखने की रखी शर्त

Delhi: एक साल शांति बनाए रखने की शर्त पर रिहा हुए कॉजपा के तीनों नेता