मां का आशीर्वाद लेने के बाद काशी जाएंगे मोदी, बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2019

नई दिल्ली। कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद वह अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लेने गुजरात जाएंगे। गुजरात के बाद नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम काशी जाने का है। इस दौरान वह एक बार फिर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट के जरिए कहा कि वह आज अपनी मां का आशीर्वाद लेने के लिए गुजरात जाएंगे। उसके बाद वह काशी जाएंगे और वहां की जनता का शुक्रिया अदा करेंगे। 

वाराणसी से कांग्रेस और सपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे नंबर पर रही शालिनी यादव को 4 लाख 79 हजार वोटों से हराया। वाराणसी से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की जनता से मिलने वाले स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। बता दें कि 542 सीटों पर लड़े गए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने दम पर बहुमत हासिल करते हुए 303 सीटों पर जीत दर्ज की। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह