पोप फ्रांसिस से PM मोदी करेंगे मुलाकात, महामारियों से निपटने की तैयारियों पर चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

रोम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वेटिकन सिटी में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता से पहले कैथोलिक ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से अकेले में मुलाकात करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरोन कोविड-19 जैसे मामलों के संबंध में वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा होगी। इटली में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को बताया, ‘‘प्रधानमंत्री अलग से मुलाकात करेंगे। वह परम आदरणीय पोप से पहले व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और उसके कुछ देर बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी।’’

प्रमुख खबरें

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र