रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच क्वाड नेताओं की वर्चुअल बैठक में शिरकत करेंगे PM मोदी

By अनुराग गुप्ता | Mar 03, 2022

नयी दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच आठवें दिन भी युद्ध जारी है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि क्वाड नेताओं की वर्चुअल बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। यह बैठक आज यानी की 3 मार्च दिन गुरुवार को होने वाली है। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा हिस्सा लेंगे। 

क्या एशियाई नाटो है क्वाड ?

कुछ वक्त पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्वाड के एशियाई नाटो होने की धारणा को खारिज करते हुए कहा था कि कुछ प्रभावित पक्ष हैं, जो इस तरह की उपमा को आगे बढ़ाते हैं और किसी को भी इसमें फंसना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा था कि चार देशों का यह समूह अधिक विविध और बिखरी हुई दुनिया का जवाब देने का 21वीं सदी का एक तरीका है। 

इसे भी पढ़ें: यू्क्रेन में युद्ध के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की की सीरीज ‘सर्वेंट ऑफ द पीपुल’ की बढ़ी लोकप्रियता 

एस जयशंकर ने कहा था कि मैं आपसे एशियाई-नाटो की उपमा में न फंसने का अनुरोध करता हूं। ऐसा इसलिए नहीं कि तीन देश हैं, जो संधि सहयोगी हैं। हम संधि सहयोगी देश नहीं है। यह अधिक विविध, बिखरी हुई दुनिया का जवाब देने का 21वीं सदी का एक तरीका है। क्वाड अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान का समूह है।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक