गांगुली, तेंदुलकर, कोहली से वीडियो कॉल के जरिए बात करेंगे PM मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिये राष्ट्रीय लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को भारत की शीर्ष क्रिकेट हस्तियों से बात करेंगे जिनमें बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, दिग्गज सचिन तेंदुलकर और वर्तमान कप्तान विराट कोहली शामिल हैं। अभी सारी खेल गतिविधियां बंद है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि कब जनजीवन सामान्य होगा। बहु प्रतीक्षित इंडियन प्रीमियर लीग को भी 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया गया है। 

गांगुली से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हां मैं वीडियो कॉल के जरिये माननीय प्रधानमंत्री से जुड़ूंगा लेकिन मैं आपको यह नहीं बता सकता कि उसमें क्या चर्चा होगी।’’ सूत्रों के अनुसार तेंदुलकर और कोहली के अलावा कुछ अन्य प्रमुख खेल हस्तियां भी वीडियो कॉल का हिस्सा होंगी। इस महामारी के कारण भारत में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। विश्व भर में मृतकों की संख्या 50,000 को पार कर चुकी है। 

प्रमुख खबरें

Tejashwi Yadav ने Bihar के 211 नए डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की मांग की

Election Commission का स्पष्टीकरण, SIR के सभी फैसले तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा