18 से 20 अप्रैल तक गुजरात का दौरा करेंगे PM मोदी, कई विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

By अंकित सिंह | Apr 16, 2022

गुजरात में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 से 20 अप्रैल तक गुजरात का दौरा करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की कई परियोजनाओं का आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 से 20 अप्रैल तक गुजरात का दौरा करेंगे। 18 अप्रैल को PM गांधीनगर में स्कूलों के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा करेंगे। 19 अप्रैल को बनासकांठा के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। बयान में यह भी बताया गया है कि इसके बाद PM जामनगर में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखेंगे। 20 अप्रैल को PM गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री दाहोद में आदिजाति महासम्मेलन में शामिल होंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर वीडियो लिंक के जरिए गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 105 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि भारत इस मोड़ पर स्थिर नहीं बना रह सकता और उसे आत्मनिर्भर बनना होगा। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार