28 जून को UAE यात्रा पर जाएंगे पीएम मोदी, यूएई के नए राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2022

नयी दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जून को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जायेंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी 26-27 जून को जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जायेंगे और यूएई के पूर्व राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक रहे शेख खलीफा बिन जायेद अल नाह्यान के निधन पर व्यक्तिगत श्रद्धांजलि देंगे।

इसे भी पढ़ें: 'एकनाथ शिंदे के पास हैं 46 विधायक', बोले- अभी तक BJP से नहीं हुई कोई बातचीत, हम बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे

मंत्रालय के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री इस दौरान यूएई का नया राष्ट्रपति एवं अबू धाबी का शासक चुने जाने पर शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाह्यान को बधाई भी देंगे। मोदी 28 जून की रात को ही यूएई से देश वापस लौटेंगे।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर