24 सिंतबर को क्वाड समिट, UNGA डिबेट में शामिल होने अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

By रेनू तिवारी | Sep 14, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना की दूसरी लहर के बाद लगभ लगभग छह महीने में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए तैयार है। प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को चार मुल्कों के बीच मजबूत गठजोड़ क्वाड लीडर्स समिट और संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्च-स्तरीय खंड में भाग लेने के लिए अमेरिका का दौरा करेंगे।

24 सितंबर को, पीएम मोदी वाशिंगटन में चतुर्भुज ढांचे के नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जिसकी मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी पीएम योशीहिदे सुगा भी शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस समिट में पहली बार क्वॉड के चारों देशों के राष्ट्राध्यक्षों को आमने-सामने बैठकर कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी की अलीगढ़ को सौगात, जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की रखेंगे नींव

  

महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, वे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे, साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, मानवीय सहायता / आपदा राहत, जलवायु परिवर्तन और शिक्षा जैसे समकालीन वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: स्वच्छ ऊर्जा की खातिर अमेरिका-भारत के सहयोग को मजबूत करने के लिए विधेयक पेश 

व्हाइट हाउस ने कहा कि सभी देश के लीडर अपने संबंधों को गहरा करने और कोविड -19 का मुकाबला करने, जलवायु संकट को संबोधित करने और एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत को बढ़ावा देने जैसे क्षेत्रों पर व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।  

 संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

25 सितंबर को पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76 वें सत्र के उच्च-स्तरीय खंड की सामान्य बहस को संबोधित करने वाले हैं। इस वर्ष की सामान्य बहस का विषय कोविड -19 से उबरने की कोशिश, स्थायी रूप से पुनर्निर्माण करना, ग्रह की जरूरतों का जवाब देना, लोगों के अधिकारों का सम्मान करना और संयुक्त राष्ट्र को पुनर्जीवित करना है। यह चार देशों के नेताओं की मेजबानी करने वाला पहला व्यक्तिगत क्वाड शिखर सम्मेलन होगा। बाइडेन ने मार्च 2021 में वर्चुअल प्रारूप में क्वाड नेताओं के पहले शिखर सम्मेलन की मेजबानी की। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, नेता इस साल मार्च में घोषित कोविड -19 के लिए क्वाड वैक्सीन पहल की समीक्षा करेंगे।

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स