प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय राष्ट्रमंडल दल से कहा, जमकर खेलें और तनाव के बिना खेलें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

नयी दिल्ली। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उनसे बिना किसी तनाव के जमकर खेलने का आग्रह करते हुए कहा कि आजादी के 75वें वर्ष में श्रेष्ठ प्रदर्शन का तोहफा देश को देने के इरादे से खेलें। बर्मिघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री मोदी ने करीब 45 मिनट वर्चुअल बातचीत करके उनका हौसला बढाया। इससे पहले उन्होंने पिछले साल तोक्यो ओलंपिक और पैरालम्पिक खिलाड़ियों से भी बात की थी।

इसे भी पढ़ें: दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर, अगले महीने से बिजली बिल के साथ भेजा जाएगा फॉर्म, सब्सिडी पाने के लिए करना होगा अब यह

उन्होंने आगे कहा ,‘‘ आप लोग ऐसे समय में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने जा रहे हैं जब देश आजादी का 75वां वर्ष मना रहा है। इसी अवसर पर आप श्रेष्ठ प्रदर्शन का तोहफा देश को देंगे, इस लक्ष्य के साथ जब मैदान में उतरेंगे तो सामने कौन है, इस बात से फर्क नहीं पड़ेगा।’’ प्रधानमंत्री ने इस मौके पर स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश साबले, भारोत्तोलक अचिंत शिउले, बैडमिंटन खिलाड़ी त्रिसा जॉली, हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे , पैरा एथलीट शर्मिला और साइकिलिस्ट डेविड बैकहम से बात करके उनके अनुभवों को सुना।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू