पीएम मोदी ने बताया भारत के लिए क्यों खास है Cannes 2022, बोले- फिल्में और समाज एक दूसरे के मिरर इमेज

By अंकित सिंह | May 17, 2022

कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 का आगाज हो चुका है। भारत के लिए इस बार का कांस फिल्म फेस्टिवल काफी खास है क्योंकि उसे कंट्री ऑफ ऑनर का सम्मान मिला है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में इस फिल्म फेस्टिवल में भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हो रहा है। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना संदेश जारी किया है। मोदी ने कहा कि मार्चे डू फिल्म-फेस्टिवल डे कान्स में देश सम्मान के रूप में भारत की भागीदारी से प्रसन्न हूं। भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का जश्न मना रहा है,कान फिल्म महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ और भारत-फ्रांस राजनयिक संबंधों के 75वर्ष महत्वपूर्ण मील के पत्थर से जुड़े गौरव को बढ़ाते हैं।

इसे भी पढ़ें: पहले लक्ष्मण की नगरी में स्वागत, फिर भगवान कृष्ण की मूर्ति भेंट की, मोदी के लखनऊ दौरे पर योगी ने क्या दिया संदेश

आपको बता दें कि भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार सत्यजीत रे की दुर्लभ फिल्म ‘‘प्रतिद्वंद्वी’’ को इस बार कान फिल्म महोत्सव में विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक परियोजना राष्ट्रीय फिल्म विरासत मिशन के तहत ‘‘प्रतिद्वंद्वी’’ के प्रिंट का नवीनीकरण किया गया है। यह कार्य मुंबई की लैब ‘‘प्राइम फोकस टेक्नोलाजीज़’’ ने प्रख्यात सिनेमैटोग्राफर सुदीप चटर्जी की देखरेख में किया है। भारत "कान्स नेक्स्ट में सम्मान का देश" भी है, जिसके तहत 5 नए स्टार्ट अप्स को ऑडियो-विजुअल उद्योग को आगे बढ़ाने का अवसर दिया जाएगा। एनिमेशन डे नेटवर्किंग में दस पेशेवर भाग लेंगे। सके साथ ही आर माधवन की फिल्म 'Rocketry' का वर्ल्ड प्रीमियर होगा।

प्रमुख खबरें

चेन्नई में Rahul Gandhi के दौरे को लेकर पांच स्तरीय सुरक्षा, 15 हजार पुलिसकर्मी तैनात

अब अजिंक्य शिंदे लीड करेगा...अभिजीत दीपके ने पहले से ही तैयार कर रखा था बैकअप प्लान, हिरासत के बाद सामने आया प्री-रिकॉर्डेड Video

Jagjit Singh Death Anniversary: बेटे की मौत से टूट गए थे गजल सम्राट जगजीत सिंह, संगीत को मिली नई पहचान

Guru Dutt Death Anniversary: हिंदी सिनेमा के चमकते सितारा थे गुरु दत्त, ऐसे बनाया था फिल्म इंडस्ट्री में मुकाम