PM Modi Jalpaiguri Visit। जनता ने मोदी का किया जोरदार स्वागत, संदेशखाली का मुद्दा उठाकर पीएम ने Mamata Banerjee सरकार को लिया आड़े हाथों

By एकता | Apr 07, 2024

बिहार के नवादा में जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी पहुंचे। एक बड़ी फूल माला के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन दिया। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कुछ दिन पहले ही जलपाईगुड़ी के अनेक क्षेत्रों में तूफान के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए मेरा हर पल, हर क्षण देश के लिए है इसलिए  24/7 मैं 2047 के लिए कार्य कर रहा हूं।'

पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'टीएमसी चाहती है कि उसके भ्रष्टाचारी नेताओं को आतंक का खुला लाइसेंस मिले, इसलिए जब केंद्र की जांच एजेंसियां आती है तो TMC उनपर हमले करती है, और लोगों से करवाती है। TMC कानून और संविधान को कुचलने वाली पार्टी है। टीएमसी, वामदल और कांग्रेस ने एक-दूसरे के भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए INDI गठबंधन बनाया है। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार मिटाओ, वे कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। ये चाहे जो बोलें, मैं आपको गारंटी देता हूं कि 4 जून के बाद भ्रष्टाचारियों के खिलाफ और तेज कार्रवाई होगी।'

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने जो कहा उसमें कुछ नया है? Nitish Kumar के बयान पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम Tejashwi Yadav ने किया पलटवार

संदेशखाली का मुद्दा उठाते हुए पीएम मोदी ने जनता से पूछा, 'संदेशखाली में क्या हुआ? ये पूरा देश जान चुका है। वहां माताओं-बहनों के साथ कितना बड़ा अत्याचार हुआ है, ये पूरे देश ने देखा है। हालात ये है कि हर मामले में यहां कोर्ट को दखल देना पड़ता है।' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज जब भाजपा की मजबूत सरकार ने आर्टिकल-370 की दीवार को हटा दिया, तो कांग्रेस को दर्द हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी देश के दूसरे राज्यों में कश्मीर की बात क्यों करता है.... दूसरे राज्यों का कश्मीर से क्या लेना-देना। कांग्रेस के लिए कश्मीर कुछ नहीं, लेकिन 140 करोड़ देशवासियों के लिए कश्मीर, मां भारती के मस्तक समान है। कश्मीर भारत का गौरव है।'

प्रमुख खबरें

Vinod Tawde के बयान पर Akhilesh Yadav का पलटवार, BJP पर साधा निशाना

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित