पीएम मोदी ने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, फिर अहमदाबाद में डाला वोट

By रेनू तिवारी | Apr 23, 2019

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 15 राज्य एवं 1 केंद्रशासित प्रदेश की 117 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद में वोट डाला। लेकिन वोट डालने से पहले पीएम मोदी ने अपनी मां हीराबेन से मिले और पैर छू कर मां का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां ने अपने बेटे को पावागढ़ माताजी की चुनरी भेंट की है। इसे माता का आशीर्वाद कह कर मां ने दिया, साथ ही कंसार खिला कर मुंह मीठा कराया और श्रीफल भेंट किया। मां हीराबेन ने पीएम मोदी को आशीर्वाद स्वरूप 500 रुपये भी दिए। पीएम नरेंद्र मोदी जब भी गुजरात दौरे पर होते हैं तो मां से जरूर मिलते हैं। वह अपनी मां हीराबेन के काफी करीबी हैं।

तीसरे राउंड में यूपी समेत 15 राज्यों में वोटिंग होनी है। इस राउंड के साथ ही गुजरात, केरल, गोवा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, असम, दादर नागर हवेली और दमन-दीव की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा