By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 15, 2026
रविवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :
दि13 मोदी जनजाति नक्सली हिंसा की सबसे बड़ी कीमत आदिवासियों ने चुकाई, पिछली सरकारों ने की उपेक्षा : प्रधानमंत्री मोदी नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि नक्सली हिंसा के कारण आदिवासी समुदायों को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है और पिछली सरकारों ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया था।
प्रादे39 छत्तीसगढ़ नवीन जनजाति भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिमागी नक्सलियों को चेतावनी दी, कहा- सरकार उन्हें सबक सिखाएगी रायगढ़, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को लोगों से दिमागी नक्सलियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की तथा आरोप लगाया कि इनमें से कुछ लोग अलग-अलग संगठनों में नेतृत्व के पदों पर बैठे हैं।
प्रादे38 महाराष्ट्र विमान लीड लौटा गुवाहाटी जा रहा इंडिगो की विमान तकनीकी खराबी के कारण पुणे लौटा, सभी 192 लोग सुरक्षित पुणे, महाराष्ट्र के पुणे से असम के गुवाहाटी जा रहा इंडिगो का एक विमान रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लैंडिंग गियर में खराबी आने के कारण पुणे हवाई अड्डे पर लौट आया। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
वि12 अमेरिका क्वाड नेता सम्मेलन अगले सप्ताह क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन को औपचारिक रूप देने की दिशा में काम जारी: अमेरिकी अधिकारी वाशिंगटन, अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद (क्वाड) के नेताओं की बैठक अगले सप्ताह आसियान शिखर सम्मेलन के इतर होने की संभावना है। अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वि8 संरा भारत मृत्युदंड मृत्युदंड पर वैश्विक रोक लगाने के संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के खिलाफ भारत ने किया मतदान संयुक्त राष्ट्र, भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उस मसौदा प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है, जिसमें सभी देशों से मृत्युदंड पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है।
अर्थ7 सुनील मित्तल साक्षात्कार साइकिल के पुर्जे से सफर शुरू करने वाले सुनील मित्तल अब लगाएंगे एआई पर बड़ा दांव नयी दिल्ली, लुधियाना में 1976 में जब महज 18 साल की उम्र में सुनील भारती मित्तल ने साइकिल के कलपुर्जे बनाने की एक छोटी-सी इकाई शुरू की थी, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक दिन यही युवा उद्यमी दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल का नेतृत्व करेगा। साइकिल के क्रैंकशाफ्ट से शुरू हुआ यह सफर आज मोबाइल नेटवर्क, समुद्र के भीतर बिछी संचार केबल, कृत्रिम मेधा (एआई), क्लाउड कंप्यूटिंग और सैटेलाइट संचार तक पहुंच चुका है।
अर्थ9 सेबी निवेशक संरक्षण पूंजी बाजार में एआई के इस्तेमाल को लेकर दिशानिर्देश जारी करेगा सेबी : चेयरमैन नयी दिल्ली, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) पूंजी बाजार में कृत्रिम मेधा (एआई) के जिम्मेदार इस्तेमाल को लेकर जल्द ही विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा। सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि इन दिशानिर्देशों का मुख्य उद्देश्य प्रौद्योगिकी नवोन्मेषण को बढ़ावा देने के साथ निवेशकों के हितों, बाजार की पारदर्शिता और वित्तीय स्थिरता की रक्षा करना है।
खेल11 खेल बैडमिंटन दूसरी लीड भारत लक्ष्य सेन ने कुमामोतो मास्टर्स जापान ओपन का खिताब जीता कुमामोतो (जापान), भारत के लक्ष्य सेन ने अपने जुझारूपन का शानदार नमूना पेश करते हुए रविवार को यहां पुरुष एकल के फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी कोकी वातानाबे को हराकर कुमामोतो मास्टर्स जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतकर बीडब्ल्यूएफ टूर में लगातार दूसरा खिताब अपने नाम किया।
खेल12 खेल फुटबॉल भारत भारत दूसरे मैत्री मैच में न्यूजीलैंड से 0-3 से हारा क्राइस्टचर्च, भारत को रविवार को यहां पहले हाफ में तीन गोल गंवाने के कारण मैत्री फुटबॉल मैच में न्यूजीलैंड से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।