PM मोदी ने जल जीवन मिशन ऐप को किया लॉन्च, पानी समितियों से की बात

By निधि अविनाश | Oct 02, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर जल जीवन मिशन मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया और ग्राम पंचायतों और पानी समितियों के साथ बातचीत की। पीएम मोदी राष्ट्रीय जल जीवन कोष का शुभारंभ किया, जो हर ग्रामीण घर, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र आदि में नल के पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए योगदान की सुविधा प्रदान करेगा।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने राजघाट जाकर दी बापू को श्रद्धांजलि, कहा- बापू का जीवन हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा

जल जीवन मिशन ऐप 

प्रधानमंत्री मोदी ने जल जीवन मिशन मोबाइल एप्लिकेशन को लेकर बताया कि, इस अभियान से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही जगह जल जीवन मिशन ऐप पर मिल जाएंगी। गांव के लोग भी अपने यहां के पानी की शुद्धता पर बारीक नजर रख पाएंगे। एक सुखद एहसास हम सभी को है कि बापू के सपनों को साकार करने के लिए देशवासियों ने निरंतर परिश्रम किया है, अपना सहयोग दिया है।

 शौच से मुक्त हुए कई शहर और गांव

पीएम मोदी ने कहा कि, आज देश के शहर और गांव खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर चुके हैं। करीब 2 लाख गांवों ने अपने यहां कचरा प्रबंधन का काम शुरू कर दिया है। 40 हजार से ज़्यादा ग्राम पंचायतों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने का फैसला लिया है। खादी की बिक्री भी कई गुना ज़्यादा हो रही है।बहुत कम लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि इन लोगों को हर दिन किसी नदी या तालाब तक क्यों जाना पड़ता है। आखिर पानी क्यों नहीं इन लोगों तक पहुचंता है। जिन लोगों पर लंबे समय तक नीति निर्धारण की जिम्मेदारी थी उन्हें ये सवाल खुद से जरूर पूछना चाहिए था लेकिन ये सवाल नहीं पूछा गया।

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav