Jammu and Kashmir schemes: पीएम मोदी की विश्वकर्मा योजना को पूरा हुआ एक साल, इन लोगों को मिला योजना का लाभ

By अनन्या मिश्रा | Sep 18, 2024

चुनावी राज्य जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण का मतदान हो रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी की विश्वकर्मा योजना को एक साल पूरे हो गए हैं। इस योजना से सूबे की जनता को काफी लाभ हुआ है। बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने वाले लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस महत्वकांक्षी योजना की जमकर प्रशंसा की। इस योजना का लाभ उठाने वाले लोगों की मानें, तो उन्हें इस योजना से काफी लाभ मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Jammu Kashmir Election Issues: भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है जम्मू-कश्मीर का असली मुद्दा, जानिए क्या है सूबे की जनता की राय

हस्तकला और शिल्पकला से अपना जीवन व्यतीत करने वाले लोग इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। लोगों का मानना है कि इससे पहले सूबे में किसी भी प्रधानमंत्री ने ऐसी योजना की शुरूआत नहीं की। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विश्वकर्मा योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ, जिससे लोग संतुष्ट नजर आते हैं। बता दें कि इस योजना का मुख्य मकसद उन शिल्पकारों की सहायता करना है, जो पारंपरिक हुनर से अपना जीवन बसर कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में बीते 10 सालों बाद विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।18 सितंबर को पहले चरण का मतदान है। तो वहीं 25 सितंबर को दूसरे चरण और 01 अक्तूबर को तीसरे चरण का मतदान होना है। वहीं 08 अक्तूबर 2024 को सूबे की सभी 90 विधानसभा सीटों का परिणाम सामने आएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय