PM Modi's visit to Indonesia: रक्षा, व्यापार से लेकर स्पेस तक, कई अहम Deals पर लग सकती है मुहर

By एकता | Jul 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जुलाई से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के छह दिनों के महत्वपूर्ण दौरे पर रवाना हो रहे हैं। पीएम मोदी 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया में रहेंगे। इसके बाद वह 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर का दौरा करेंगे और अपने आखिरी पड़ाव में 10 से 11 जुलाई को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह दौरा भारत की 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और समुद्री सुरक्षा के 'महासागर' विजन को एक नई मजबूती देने के लिए तैयार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: दुनिया का सबसे नीच आदमी जिंदा क्यों? Khamenei के अंतिम संस्कार में Donald Trump के खिलाफ लगे भड़काऊ नारे

रक्षा और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग तेजी से आगे बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योगों और हथियारों की खरीद-फरोख्त को लेकर बातचीत चल रही है, जिसमें भारत की 'ब्रह्मोस' मिसाइल को लेकर भी उन्नत स्तर की चर्चा शामिल है। इसके अलावा, दोनों देशों के कोस्ट गार्ड अपने पुराने समझौते का रिन्यू करेंगे। साथ ही, दोनों देशों की नेवी के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी बात होगी।

इसे भी पढ़ें: US Independence Day पर Putin ने Trump को किया फोन, दिया Russia आने का न्योता

बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर

भारत और इंडोनेशिया समुद्री पड़ोसी हैं। इसलिए भारत इंडोनेशिया के करीब बन रहे 'ग्रेट निकोबार' पोर्ट और वहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में अधिक शामिल होना चाहता है। राजदूत संदीप चक्रवर्ती के अनुसार, आज जब दुनिया में कई तरह के तनाव चल रहे हैं, ऐसे समय में भारत और इंडोनेशिया का एक साथ मिलकर काम करना पूरी दुनिया को एक मजबूत संदेश देगा। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को लेकर इंडोनेशिया में काफी उत्साह है और वहां उनका बहुत भव्य स्वागत किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर