पीएम मोदी का मणिपुर दौरा: विकास परियोजनाओं से क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

By अंकित सिंह | Sep 12, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिज़ोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। 13 सितंबर को, प्रधानमंत्री मिज़ोरम का दौरा करेंगे और सुबह लगभग 10 बजे आइज़ोल में 9000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री मणिपुर का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 12:30 बजे चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 

15 सितंबर को, प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे और सुबह लगभग 9:30 बजे कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री बिहार का दौरा करेंगे और दोपहर लगभग 2:45 बजे पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वह पूर्णिया में लगभग 36,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। वह बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे।

मणिपुर का कार्यक्रम

मणिपुर के समावेशी, सतत और समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, प्रधानमंत्री चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की मणिपुर शहरी सड़कें, जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना; 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएँ; मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट (MIND) परियोजना, 9 स्थानों पर कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: AI वीडियो से सियासी बवाल तेज: हिमंत बिस्वा सरमा बोले- पीएम की मां का अपमान कांग्रेस को पड़ेगा भारी

प्रधानमंत्री इंफाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। इनमें मंत्रीपुखरी में नागरिक सचिवालय; मंत्रीपुखरी में आईटी एसईजेड भवन और नया पुलिस मुख्यालय; दिल्ली और कोलकाता में मणिपुर भवन; और 4 जिलों में महिलाओं के लिए अनूठा बाजार, इमा मार्केट शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Jharkhand Police ने छात्र प्रदर्शन पर 3 FIR दर्ज की, 900 से अधिक पर शिकंजा

Arvind Kejriwal गोवा में E20 Petrol नीति पर करेंगे टाउन हॉल, दो दिवसीय दौरा शुरू

India Open 2028 गुवाहाटी में होगा, BAI ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

Pride Hotels लाएगा 1000 करोड़ रुपये का IPO, दिसंबर तक बाजार में दस्तक की तैयारी