Chhattisgarh । डोंगरगढ़ का PM Modi ने किया दौरा, Acharya Vidyasagar Maharaj से भी की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2023

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में प्रसिद्ध तीर्थ स्थल डोंगरगढ़ का दौरा किया और जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने डोंगरगढ़ में बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी की तलहटी पर स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया में अपनी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह आचार्य विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Palestine में तत्काल संघर्षविराम कराना चाहिए, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से Priyanka Gandhi Vadra की अपील

प्रधानमंत्री के साथ राजनांदगांव क्षेत्र के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी थे। 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र उन बीस सीट में से एक है, जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। अन्य 70 निर्वाचन क्षेत्रों में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर