सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही..., पाकिस्तान को PM Modi की चेतावनी

By अंकित सिंह | May 26, 2025

आतंकवाद को उद्योग मानने के लिए पाकिस्तान की आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लामाबाद आतंकवाद को पर्यटन की तरह मानता है। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जो कोई भी भारत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया जाएगा। मोदी ने चेतावनी देते हुए कहा कि सुख चैन की जिंदगी जियो, रोटी खाओ, वरना मेरी गोली तो है ही...। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के लोगों को अपने देश को आतंकवाद से मुक्त कराने के लिए आगे आना होगा। उनके युवाओं को आगे आना होगा। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकी बीमारी से मुक्त करने के लिए पाकिस्तान के आवाम को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि भारत टूरिज्म पर विश्वास करता है, टूरिज्म लोगों को जोड़ता है। लेकिन पाकिस्तान जैसा देश भी है, जो टेररिज्म को ही टूरिज्म मानता है और ये दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा िक हमारी नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है। ऑपरेशन सिंदूर ने इस नीति को और स्पष्ट कर दिया है। जो भी भारतीयों का खून बहाने की कोशिश करेगा, उसको उसकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: बांसुरी स्वराज बोलीं- ऑपरेशन सिंदूर न केवल एक सैन्य अभियान था, बल्कि न्याय के लिए एक नया संकल्प था

मोदी ने साफ तौर पर कहा कि भारत पर आंख उठाने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर मानवता की रक्षा और आतंकवाद के अंत का मिशन है। उन्होंने कहा कि सीना तानकर बिहार की जनसभा में मैंने घोषणा की थी कि मैं आतंकवाद के ठिकानों को मिट्टी में मिला दूंगा। 15 दिन तक हमने इंतजार किया कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कोई कदम उठाएगा, लेकिन शायद आतंकवाद ही उनकी रोजी-रोटी है। जब उसने कुछ नहीं किया तो मैंने फिर देश की सेना को खुली छूट दे दी। भारत के टारगेट पर आतंकवाद के हेडक्वार्टर्स थे... हमने उन पर सटीक वार किया। ये दिखाता है कि हमारी सेना कितनी सक्षम और कितनी अनुशासित है। भारत की लड़ाई सीमापार पल रहे आतंकवाद से है। जो इस आतंकवाद को पाल-पोस रहा है... उससे हमारी दुश्मनी है।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है