PM Narendra Modi का बयान: Paper Leak माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एक नये वीडियो संदेश में कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले प्रश्नपत्र लीक गिरोहों और माफियाओं को बख्शा नहीं जाएगा। मोदी ने कहा कि इस समस्या से निपटने के सरकार के प्रयासों के तहत संसद के दोनों सदनों ने एक मजबूत प्रश्नपत्र लीक रोधी विधेयक पारित किया है। ‘इंस्टाग्राम’ पर जारी वीडियो संदेश में मोदी ने कहा कि अलग-अलग परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं का होना न सिर्फ छात्रों, बल्कि केंद्र और कई राज्यों के लिए भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि छात्रों को समान और निष्पक्ष अवसर मिले। मोदी ने कहा, ‘‘प्रश्न पत्र लीक की घटनाओं को बेरोकटोक जारी नहीं रहने दिया जाएगा। इस समस्या के खिलाफ हमारा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।’’ इससे पहले बृहस्पतिवार को संसद ने प्रश्नपत्र लीक रोधी कानून में संशोधन से जुड़े विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसमें सख्त सजा का प्रावधान किया गया है।

सरकार ने कहा कि वह देश का भविष्य माने जाने वाले छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ विधेयक को राज्यसभा ने विपक्षी दलों के सदस्यों के बहिर्गमन के बीच ध्वनि मत से पारित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Texas में होगी Quad Energy Security Forum की पहली बैठक, मनोहर लाल लेंगे हिस्सा

राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बढ़त एक प्रतिशत से भी कम: Dotasra

Kolkata में Suvendu Adhikari ने वाम दलों पर साधा निशाना, लोगों से सनातनी संस्कृति की रक्षा का आह्वान किया

राजस्थान निकाय चुनाव: Kota नगर निगम में BJP को मिला 55 वार्डों के साथ स्पष्ट बहुमत