By अभिनय आकाश | Jan 26, 2026
आज भारत 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरी दुनिया आज कर्तव्य पथ पर भारत की तरक्की, ताकत और सैन्य शक्ति की झलक देख रही है। पीएम मोदी समेत देश विदेश के कई दिग्गज नेताओं ने भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। लेकिन इस बार जिस तरह से रूस ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी, उसे देखकर एक-एक भारतीय भावुक हो जाएगा। पीएम मोदी परेड देख रहे थे। लेकिन इसी बीच रूस ने पहली बार कुछ ऐसा किया जो एक-एक भारतीय को भावुक कर देगा। रूस ने दुनिया से 10 कदम आगे जाते हुए भारत को गणतंत्र दिवस के मौके पर सबसे क्रिएटिव बधाई दे दी। आप यह देखकर हैरान हो जाएंगे कि कैसे भारत में तैनात रूस के कई डिप्लोमेट्स ने भारत की ही 13 भाषाओं में गणतंत्र दिवस की बधाई दे दी।