भरतनाट्यम, गायत्री मंत्रों की गूंज…जापान में पीएम मोदी का हुआ कुछ ऐसा स्वागत सब देखते रह गए!

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2025

15वें भारत जापान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो पहुंचे। पीएम मोदी जापान के बाद चीन भी जाएंगे। बीजिंग में पीएम मोदी एससीओ शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। टोक्यो में पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात भी की। इससे पहले पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी के भव्य स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी भी जापानी कलाकारों के साथ गायत्री मंत्र का पाठ करते देखे जा सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें: असल वाले बनराकस तो अपने ट्रंप साहब हैं, जिनके डिमांड में बदलाव कभी खत्म ही नहीं होते

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान में भारतीय समुदाय की सराहना की

प्रधानमंत्री मोदी ने टोक्यो पहुँचने पर मिले गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए जापान में भारतीय समुदाय की भी सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि टोक्यो में भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत से मैं बहुत प्रभावित हुआ। अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संरक्षित करते हुए जापानी समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने का उनका रुख सचमुच प्रशंसनीय है। अगले कुछ घंटों में, मैं भारत और जापान के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मज़बूत करने के उद्देश्य से व्यापारिक नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करने की योजना बना रहा हूँ। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार