G20 Summit के समारोह स्थल पर PM Modi, खुद किया विश्व के नेताओं शानदार स्वागत

By रितिका कमठान | Sep 09, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन में शिरकत करने आए सभी नेताओं  का स्वागत किया। उन्होंने भारत मंडपम पहुंचकर विश्व नेताओं का शनिवार सुबह स्वागत किया। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की प्रबंध निदेशक एवं चेयरमैन क्रिस्टालिना जॉर्जीवा और विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की महानिदेशक नगोजी ओकोंजो-इवीला आयोजन स्थल पर सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल थे।

कोणार्क मंदिर आया नजर
बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मलेन में हिस्सा ले रहे नेताओं का स्वागत किया तो उनके पीछे कोणार्क का सूर्य मंदिर का चक्र दिखा। ओडिशा के कोणार्क सूर्य मंदिर में पहिये की प्रतिकृतियां और नृत्य करती महिलाओं की मूर्तियों के सामने शनिवार को नई दिल्ली में भारत मंडपम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में विश्व नेताओं और विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन में पहुंचे विश्व नेताओं को शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख खबरें

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बुध-शुक्र का महासंयोग, 3 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी कृपा, मिलेगा Good Luck

Venezuela Earthquake Video | वेनेजुएला में महाविनाश! कुछ ही सेकंड के अंतराल पर आए 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भीषण भूकंप, देश में आपातकाल घोषित

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक