PM मोदी की इच्छाशक्ति और अमित शाह की रणनिति से काश्मीर में हालात बदले: जेपी नड्डा

By विजयेन्दर शर्मा | Jul 06, 2021

शिमला। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के हालात बदलने में भाजपा के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। जबकि दूसरे राजनैतिक हमेशा ही वोट बैंक की राजनिति की है जिससे देश के हालात बिगड़ते रहे हैं लेकिन अब ऐसा नहीं है। नड्डा आज हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के पीरडी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक एवं बीएलओ का धन्यवाद करते हुए कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेने हमारा कर्तव्य है। श्यामा प्रसाद जी के जन्म और जीवन को समझना बहुत ज़रूरी है, वो कभी भी पार्टी से नहीं जुड़े बल्कि एक विचार से जुड़े थे। 

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा-भाजपा के सदस्य शिष्टाचार, शालीनता नहीं जानते

भाजपा के कार्यकर्ताओं की उस समय हज़ारों में संख्या थी, बाद में हमारी संख्या लाखों में हुई और आज हमारी संख्या 18 करोड़ है। आज भजापा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। नड्डा के कहा कि 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की साकार ने धारा 370 को धराशायी कर दिया। मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ कि गृह मंत्री के बगल में बैठकर इस काले कानून को हटाने में मत डालने का मौका मिला। यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छाशक्ति व अमित शाह की रणनीति का परिणाम है। आज एक देश मे एक निशान, एक विधान और एक प्रधान है। बाद में पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, मंत्री गोविंद ठाकुर भी उपस्थित रहे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस स्थान पर रुद्राक्ष का पेड़ लगाया।

प्रमुख खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में फिर लौटी रौनक, Sensex 544 अंक मजबूत, Rupee में भी दिखी शानदार बढ़त

Apple का बड़ा फैसला! iPhone 18 Launch के लिए करना होगा लंबा इंतजार, टूटेगी परंपरा

मोदी सरकार ने 12 वर्ष में सेवा, सुशासन और विकास के स्वर्णिम काल की उपलब्धियां जनता के सामने रखी हैं— कमलजीत सहरावत

धक्का-मुक्की विवाद में Vaibhav Suryavanshi को मिला BCCI का साथ, बोर्ड ने Action लेने से किया इनकार