25 अगस्त से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, आवास योजना के तहत बने घरों का करेंगे उद्घाटन

By अंकित सिंह | Aug 22, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 133.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 1,449 घरों और 130 दुकानों का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत घरों का उद्घाटन उन कार्यक्रमों में से एक होगा जिसमें प्रधानमंत्री मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शामिल होंगे।

बयान में कहा गया है कि पूरे गुजरात में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 7.64 लाख के लक्ष्य के मुकाबले 9.66 लाख मकान स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से लगभग 9.07 लाख मकानों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। गुजरात सरकार ने 2025-26 से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत छत-ढलाई स्तर पर प्रति घर 50,000 रुपये की अतिरिक्त सहायता शुरू की है, जिसका पूरा वित्तपोषण राज्य के हिस्से से होगा।

इसे भी पढ़ें: Narendra Modi Bihar Visit | बदलेगी बिहार की तस्वीर! PM मोदी ने दी 13000 करोड़ की विकास परियोजनाएं

इस सहायता का उद्देश्य लाभार्थियों को 2024-25 के आवास लक्ष्यों के साथ-साथ भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करना है। अब तक 34,759 लाभार्थियों को इस प्रावधान के तहत 173.80 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई है। गुजरात सरकार की 'मुख्यमंत्री प्रोत्साहन सहायता योजना' के अंतर्गत, पहली किस्त प्राप्त करने के छह महीने के भीतर घर का निर्माण पूरा करने वाले लाभार्थियों को 20,000 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस