G 7 समिट में शामिल होने के लिए 26-27 जून को जर्मनी जाएंगे PM मोदी, 28 को आबूधाबी के नए प्रेसिडेंट से भी मिलेंगे

By अभिनय आकाश | Jun 22, 2022

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26-27 जून को जर्मन प्रेसीडेंसी के तहत जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ के निमंत्रण पर जर्मनी के श्लॉस एल्मौ का दौरा करेंगे। एक सरकारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस सप्ताह के अंत में जर्मनी में होंगे। इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले कुछ देशों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। इसके बाद वह यूएई के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर अपनी व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे।

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ योजना राष्ट्र और युवाओं की बेहतरी के लिए है, इसका विरोध करना गलत है

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जी7 शिखर सम्मेलन का निमंत्रण चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ द्वारा "भारत और जर्मनी के बीच मजबूत और करीबी साझेदारी और उच्च स्तरीय राजनीतिक संपर्कों की परंपरा को ध्यान में रखते हुए भेजा गया है। अर्जेंटीना, इंडोनेशिया, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका उन देशों में शामिल हैं जिन्हें आमंत्रित किया गया है। मोदी 28 जून की रात को ही यूएई से देश वापस लौटेंगे।

प्रमुख खबरें

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित

Burhan Wani को शहीद बताने पर भड़की VHP, पीडीपी नेता अब्दुल कबीर के निष्कासन की मांग