Lok Sabha Elections: रविवार को मेरठ से लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे PM Modi, NDA के सभी नेता होंगे शामिल

By अंकित सिंह | Mar 30, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को उत्तर प्रदेश में अपने लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ में एक रैली से करेंगे, जहां भाजपा ने टीवी धारावाहिक 'रामायण' से मशहूर हुए अभिनेता अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कल सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में पीएम मोदी की सार्वजनिक रैली की तैयारी चल रही है। पीएम मोदी की कल मेरठ में होने वाली रैली पर डीएम मेरठ का कहना है, ''सुरक्षा की दृष्टि से भी सभी तैयारियां पूरी हैं।'' 

इसे भी पढ़ें: मोदी ने ऐसा क्या दिखाया? बिल गेट्स भी रह गए हैरान, कोरोना काल में थाली बजवाने और दीये जलाने पर क्या कहा

दूरदर्शन पर प्रसारित हुए लोकप्रिय धारावाहिक रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले और मेरठ से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने इस शहर के साथ अपने भावनात्मक संबंधों को जाहिर करते हुए बुधवार को कहा कि उनका जन्म मेरठ में हुआ था और उनके जीवन के शुरुआती 17 साल इसी शहर में बीते। गोविल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, मैं यहीं (मेरठ में) पैदा हुआ था। मैंने अपना बचपन यहीं बिताया। मेरे जीवन के पहले 17 साल इसी शहर में बीते। मैंने मेरठ में पढ़ाई की। मैं सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का छात्र था। उसके बाद मैंने सरकारी इंटर कॉलेज में दाखिला लिया। इस सवाल पर कि अगर वह मेरठ से लोकसभा चुनाव जीत गये तो क्या यहां की जनता को उनके फिर से दर्शन होंगे, गोविल ने कहा कि यह तो समय ही बताएगा। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार