Gorakhpur से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे PM Modi, जानें पूरी डिटेल

By अंकित सिंह | Jul 06, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार राज्यों की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री यात्रा के दौरान 50,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी शुक्रवार को गोरखपुर जाएंगे जहां वह दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों-गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस और जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, जिससे देश में चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की कुल संख्या 25 होगी।

इसे भी पढ़ें: वर्ल्ड क्लास बनेगा गोरखपुर रेलवे स्टेशन, PM Modi रखेंगे आधारशिला, वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी

जोधपुर-साबरमती वंदे भारत एक्सप्रेस:

यह सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन राजस्थान के जोधपुर और गुजरात के अहमदाबाद के बीच संचालित होगी। यह ट्रेन मार्ग पर पाली, आबू रोड, पालनपुर और मेहसाणा को भी जोड़ेगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेमी-हाई स्पीड ट्रेन लगभग साढ़े छह घंटे में 400 किमी की दूरी तय कर सकती है और पाली, फालना, आबू रोड, पालनपुर, मेहसाणा में रुकने की उम्मीद है। फिलहाल इस रूट पर सफर करने में साढ़े सात घंटे से नौ घंटे तक का समय लगता है। ट्रेन के रविवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलने की उम्मीद है और टिकट की कीमत प्रति व्यक्ति ₹800 से ₹1600 के बीच होगी।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी