ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन के लिए आज इंडोनेशिया जाएंगे PM मोदी, पूर्वी एशिया समिट में भी करेंगे शिरकत

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया जाएंगे। पीएम मोदी बुधवार (6 सितंबर) शाम को इंडोनेशिया के लिए रवाना होंगे और अगले दिन देर शाम नई दिल्ली लौटेंगे। प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के निमंत्रण पर जकार्ता में होंगे। आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) दोनों 7 सितंबर (गुरुवार) को होंगे।

इसे भी पढ़ें: 2 दिन के दौरे पर इंडोनेशिया जाएंगे PM मोदी, इस समिट में लेंगे हिस्सा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि शिखर सम्मेलन भारत-आसियान संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेगा और सहयोग की भविष्य की दिशा तय करेगा। इस वर्ष आसियान शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता इंडोनेशिया द्वारा आसियान मामले: विकास का केंद्र" विषय के तहत की जाएगी। यह विषय इंगित करता है कि इंडोनेशिया को उम्मीद है कि आर्थिक विकास के केंद्र के रूप में आसियान प्रासंगिक और महत्वपूर्ण होगा। अगस्त में आसियान-भारत के आर्थिक मंत्रियों की इंडोनेशिया में बैठक हुई और इस साल की बैठक का मुख्य एजेंडा आसियान-भारत माल व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की समय पर समीक्षा करना था, जिस पर 2009 में हस्ताक्षर किए गए थे। एक संयुक्त समिति वार्ता के नियमित, त्रैमासिक कार्यक्रम पर सहमत हुई, जो 2025 में आसियान-भारत एफटीए की समीक्षा को समाप्त करेगी।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार