PM Modi को चार जून के बाद लंबी छुट्टी पर जाना पड़ेगा, यह जनता की गारंटी है : Jairam Ramesh

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2024

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पार्टी की गारंटियों से “घबराए” हुए हैं और “अपनी कुर्सी बचाने” की बौखलाहट में “बेबुनियाद” बातें कर रहे हैं। बिहार के नवादा जिले में रविवार को एक चुनावी सभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसके चुनाव घोषणापत्र में मुस्लिम लीग की छाप है और उसके नेताओं के बयानों में राष्ट्रीय अखंडता व सनातन धर्म के प्रति शत्रुता दिखाई देती है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने लोगों से कांग्रेस के घोषणापत्र पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करने का आग्रह किया

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “कांग्रेस पार्टी की पांच न्याय पच्चीस गारंटी भारत के लोगों में 10 साल के अन्याय-काल के बाद एक नयी उम्मीद जगा रही है। इस गारंटी कार्ड से घबराए हुए प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी बचाने की बौखलाहट में बेबुनियाद बातें कर रहे हैं। भारत के लोग अब प्रधानमंत्री के झूठ से थक चुके हैं। चार जून के बाद उनको लंबी छुट्टी पर जाना पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform

RBI का मास्टरस्ट्रोक: $136.38 Billion के विदेशी धन से India का Forex Reserve हुआ रिकॉर्ड मजबूत