पीएम मोदी कल सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2020

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के मद्देनजर देशव्यापी लॉककडाउन बंद के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को सुबहदेश के लोगों के साथ वीडियो संदेश साझा करेंगे। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ कल सुबह 9 बजे देशवासियों के साथ मैं एक वीडियो संदेश साझा करूंगा।’’

प्रधानमंत्री ने हालांकि अपने ट्वीट में यह नहीं बताया कि उनके वीडियो संदेश का विषय क्या होगा। मोदी ने गुरूवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये देश के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 के विषय पर संवाद किया। गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या 50 हो गई है जबकि इससे संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1965 हो गया है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा