11-12 मार्च को मॉरीशस जाएंगे PM Modi, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे शामिल, 2015 के बाद हो रहा पहला दौरा

By अंकित सिंह | Mar 08, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मार्च से मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आएंगे और द्वीपीय राष्ट्र के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के निमंत्रण पर वहां जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की मॉरीशस की निर्धारित राजकीय यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि प्रधानमंत्री 11 और 12 मार्च 2025 को मॉरीशस की यात्रा करेंगे। 2015 के बाद से प्रधानमंत्री की यह पहली मॉरीशस यात्रा है। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात में बोले प्रधानमंत्री मोदी, महिलाओं का आशीर्वाद मेरा कवच, मैं दुनिया का सबसे धनवान व्यक्ति

पश्चिमी हिंद महासागर में स्थित मॉरीशस के साथ भारत के घनिष्ठ एवं दीर्घकालिक संबंध हैं। विशेष संबंधों का एक प्रमुख कारण यह तथ्य है कि मॉरीशस की 12 लाख की आबादी में लगभग 70 प्रतिशत भारतीय मूल के लोग हैं। भारत 2005 से मॉरीशस के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में से एक रहा है। उन्होंने कहा कि हमने चागोस पर अपनी संप्रभुता के बारे में मॉरीशस के रुख का समर्थन किया है, और यह स्पष्ट रूप से विउपनिवेशीकरण और अन्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन के संबंध में हमारी दीर्घकालिक स्थिति के अनुरूप है। मॉरीशस जैसे भागीदारों के लिए इस समर्थन को स्पष्ट करना हमारे लिए उचित ही है।

प्रमुख खबरें

Mahindra Racing ने London E-Prix में हासिल किया तीसरा स्थान, की रिकॉर्ड की बराबरी

Ashwini Vaishnaw ने Railway स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल तुरंत सुनिश्चित करने के दिए आदेश

Israel में भारतीय समुदाय ने धूमधाम से मनाया Independence Day, राजदूत जे.पी. सिंह भी हुए शामिल

Durand Cup के सेमीफाइनल में पहुंची SC Delhi, 19 अगस्त को East Bengal FC से होगी भिड़ंत