PM मोदी 28 किमी की यात्रा करके साधेंगे पूर्वांचल, 200 कार्यकर्ताओं मिलकर करेंगे चुनावी रणनीति तय

By अमित मुखर्जी | Mar 07, 2024

तीसरी बार लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मार्च को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को भव्य बनाने के लिए बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गए है। एयरपोर्ट से लेकर बरेका गेस्ट हाऊस सड़क मार्ग पर पुष्प वर्षा और शंखनाद के जरिए स्वागत की तैयारी किया जा रहा है। नौ मार्च को PM Modi कलकत्ता से सीधे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। पूरे शहर में स्वागत द्वार बनाने की तैयारी चल रही है।

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि एयरपोर्ट से सीधे सड़क मार्ग से बरेका गेस्ट हाउस जाएंगे। काशी की जनता और कार्यकर्ता उनका स्वागत जगह जगह पुष्प वर्षा, शंखनाद और डमरूओ की ध्वनि से करेंगे। 10 से ज्यादा स्वागत प्वॉइंट बनाए जा रहे हैं। अगले दिन उनका कार्यक्रम आजमगढ़ का है। उससे पहले काशी में वो क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से वार्ता कर सकते है। सूची अभी फाइनल बनी नहीं है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां काशी पहुंच चुकी है।

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी