PM मोदी के ट्वीट में दिखी सबका साथ, सबका विश्वास की झलक, कुछ इस अंदाज में दी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि यह पर्व ‘‘न्यायपूर्ण,समरसतापूर्ण और एक समावेशी’’ समाज के निर्माण के लिए हमें प्रेरित करेगा। ईद-उल-अजहा को कुर्बानी का त्योहर भी कहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: मन की बात में पीएम मोदी ने कहा- पाकिस्तान ने दोस्ती के नाम पर पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश की थी

पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ इसे मनाया जा रहा है। मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ईद मुबारक।ईद-उल-अजहा पर बधाई। यह दिन हमें न्यायपूर्ण,समरसतापूर्ण और एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे।’’ उन्होंने कहा कि भाईचारे और करुणा की भावना आगे बढ़े।

प्रमुख खबरें

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी