PM मोदी ने रूस के प्रधानमंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, कोरोना वायरस से पाए गए हैं संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमित रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने की शुक्रवार को कामना की। मोदी ने रूसी तथा अंग्रेजी में ट्वीट किया, ‘‘मैं रूस के प्रधानमंत्री मिशुस्टिन के जल्द स्वस्थ होने तथा उनकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं।

हम कोविड-19 वैश्विक महामारी को हराने के प्रयासों में करीबी मित्र रूस के साथ हैं।’’ मिशुस्टिन ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और पृथक-वास में रहेंगे।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा