प्रधानमंत्री मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शनिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और उन्हें ‘‘एक महान दृष्टिकोण वाला राजनेता’’ बताया।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। महान दृष्टिकोण वाले और तीक्ष्ण बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘उन्होंने निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को सदैव अपनाया। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।

प्रमुख खबरें

FATF Meeting से पहले मक्कार पाकिस्तान ने चला नया दांव, आतंकी मसूद अजहर पर रखा 70 लाख का इनाम

India-Canada CEPA: व्यापार समझौते पर चौथे दौर की वार्ता शुरू, इसी साल पूरा करने का लक्ष्य

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दीया जलाएं: BJP अध्यक्ष Nitin Nabin

Abbas Araghchi से मिले Mirwaiz Umar Farooq, Iran President Masoud Pezeshkian को India से सीख लेने की दे डाली सलाह