अमेरिका में PM मोदी ने कश्मीरी पंडितों का दिल और विश्वास जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2019

ह्यूस्टन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में कश्मीरी पंडित समुदाय के शिष्टमंडल से यहां मुलाकात के दौरान जब उन्होंने उनके प्रति सहानुभूति जतायी और कहा कि ‘‘आपने बहुत झेला है’’ तो उन्होंने इस समुदाय का दिल और भरोसा दोनों जीत लिया। कई कश्मीरी पंडित ह्यूस्टन समेत अमेरिका के विभिन्न शहरों में बस गए हैं। रविवार को यहां आयोजित होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के लिए वे लोग यहां आये थे, इस कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के इतर कश्मीरी पंडित समुदाय से मुलाकात की। 

इसे भी पढ़ें: कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले, अगले कुछ दिनों में कम होंगी प्याज की कीमतें

मलिक ने कहा कि केओए और अन्य समान विचारधारा वाले समूहों के प्रयासों को जानकारी के अभाव वाले कुछ प्रेसकर्मियों और अन्य संस्थाओं की तरफ से विरोध किया जा रहा है।  उन्होंने कहा, ‘‘अफवाह फैलाने वाले और गलत जानकारी वाले कुछ प्रेसकर्मी की तरफ से अनुच्छेद 370 के बारे में बड़े पैमाने पर गलत सूचना दी जा रही है और भ्रम तथा भय फैलाया जा रहा है। इसलिए हमारा हालिया रुख कश्मीर के बारे में लोगों को शिक्षित करने और तथ्यों को सामने लाने का है।’’ कश्मीरी पंडितों की योजना 16 अक्टूबर को अमेरिकी कांग्रेस को जानकारी देने कीतथा 19 अक्टूबर को कश्मीर पर केओए की एक संगोष्ठी आयोजित करने की है। मलिक ने बताया कि कश्मीरी पंडितों के शिष्टमंडल में सात महिलायें और आठ पुरूष शामिल थे। ये सभी लोग कमश्मीरी पंडितों के लिए काम करने वाले विभिन्न संगठनों से थे।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार