लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर पीएम मोदी चिंतित, तेजस्वी को फोन कर जाना हाल-चाल

By अंकित सिंह | Jul 05, 2022

राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। वह काफी दिनों से बीमार हैं। इन सब के बीच 3 जुलाई को यह खबर आ गई कि लालू प्रसाद यादव सीढ़ियों से गिर गए हैं जिसकी वजह से उनके कंधे और हाथ में गंभीर चोट आई है। सूत्रों के मुताबिक लालू यादव के कंधे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है और उन्हें 2 महीने के लिए बेड रेस्ट के लिए कहा गया है। फिलहाल लालू यादव अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। इन सबके बीच खबर यह भी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद यादव के हालचाल जाना है। चौहत्तर वर्षीय लालू प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। 

चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा लालू ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से गुर्दा प्रतिरोपण के लिए विदेश, खासकर सिंगापुर जाने की इजाज़त ली थी। लालू को लेकर पारस एचएमआरआई अस्पताल के अधीक्षक सैयद आसिफ रहमान के मुताबिक उन्हें कई लक्षणों की शिकायत के साथ यहां लाया गया है जो उनके कंधे की चोट और गुर्दे की समस्याओं सहित अन्य बीमारियों से संबंधित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री को दिल्ली के बेहतर अस्पताल में रेफर करना पड़ सकता है। राजद सुप्रीमो की पत्नी राबड़ी देवी और दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव अस्पताल में उनके साथ हैं।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।