प्रधानमंत्री मोदी ने गिर सोमनाथ में की पूजा-अर्चना, लोगों से हर बूथ पर भाजपा को जिताने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2022

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गिर सोमनाथ जिले के लोगों से सभी मतदान बूथ पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विजयी बनाने की अपील की। प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वेरावल शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और मतदान के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने का भी अनुरोध किया। वह गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के भाजपा के चार उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे थे। गुजरात में दो चरणों में एक तथा पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस