प्रधानमंत्री मोदी ने किया 100 किसान ड्रोन का उद्घाटन, कहा- आधुनिक कृषी व्यवस्था की दिशा में एक नया अध्याय

By निधि अविनाश | Feb 19, 2022

किसानों की मदद करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से (18.02) भारत के विभिन्न शहरों और कस्बों में खेतों में कीटनाशकों का छिड़काव करने के लिए 100 किसान ड्रोन का उद्घाटन किया।

इसे भी पढ़ें: शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया, ऑपरेशन जारी

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे विश्वास है कि न केवल यह शुरुआत ड्रोन सेक्टर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी बल्कि इसमें संभावनाओं का अनंत आसमान भी खुलेगा। पीएम मोदी ने कहा, पहले ड्रोन के नाम से लगता था कि यह सेना से जुड़ी कोई व्यवस्था है या दुश्मनों से मुकाबला करने के उपयोग में काम आने वाली चीजें हैं लेकिन अब यह 21वीं सदी की आधुनिक कृषी व्यवस्था की दिशा में एक नया अध्याय है।

आपको बता दें कि, कृषि और कृषि क्षेत्र के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022-23 में एक बड़ा ऐलान किया था। सीतारमण मे कहा था कि, भारत में किसानों को डिजिटल और उच्च तकनीक सेवाओं के वितरण के लिए किसान ड्रोन, रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती, सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा देगा।

प्रमुख खबरें

झारखंड में नौकरी के उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत; हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार द्वारा JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को खारिज किया

Midterm Election में हार के बाद ट्रंप प्रशासन में पहला इस्तीफा, हरमीत ढिल्लों ने न्याय विभाग के AAG पद से दिया इस्तीफा

Pakistan के Punjab में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की गई जान

उम्मीद है कि आप सभी दिल्ली के मौसम का आनंद ले रहे होंगे, AQI के गंभीर स्तर की ओर बढ़ने पर सुप्रीम कोर्ट का तंज