PM Modi का Varanasi में 14 KM का Mega Roadshow, सड़कों पर उमड़ा आस्था का महासैलाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार सुबह वाराणसी में रोड शो किया, जिसे देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ उमड़ी। पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी। रोड शो बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्लू) से शुरू हुआ और लहरतारा, कचहरी, आंबेडकर चौराहा, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर और मैदागिन से होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पर समाप्त हुआ। मंदिर में प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए।

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भक्तों और समर्थकों को ‘‘हर हर महादेव’’ और ‘‘जय श्री राम’’ के जयकारे लगाते देखा गया। मिश्रा ने बताया कि पूरे मार्ग में स्वागत के लिए कई स्थान निर्धारित किए गए थे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर तथा ढोल व शंख बजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। करीब 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो को पार्टी नेता शहर में अब तक के सबसे बड़े रोड शो में से एक बता रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि पूरे रास्ते सड़कों के दोनों ओर भारी भीड़ देखी गई। अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के दौरे के बाद प्रधानमंत्री बुधवार को उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Low Energy और थकान से राहत देंगे ये 3 Desi Drinks, घर पर बनाना है आसान

एसबीआई का कुल कारोबार 2030 तक 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान : CS Setty

AYUSH क्षेत्र 2047 तक 318 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान, RIS रिपोर्ट में खुलासा

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया