कैबिनेट विस्तार पर अमित शाह और शीर्ष मंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक रद्द

By निधि अविनाश | Jul 06, 2021

कैबिनेट विस्तार की संभावित योजनाओं पर मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, शीर्ष मंत्रियों राजनाथ सिंह और अन्य के साथ बैठक रद्द कर दी गई है।बता दें कि पीएम मोदी ने सोमवार रात अमित शाह के साथ बीजेपी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से भी मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें: संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर मायावती ने कहा- गले से नहीं उतर रही उनकी बात

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की बैठक पीएम मोदी के आधिकारिक आवास पर शाम 5 बजे निर्धारित की गई थी, लेकिन अब रद्द कर दी गई है। बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहने वाले थे। 

मंत्रालयों और सभी मंत्रियों के काम की समीक्षा के बाद केंद्र ने उनसे इस बारे में रिपोर्ट मांगी थी कि मंत्रालय भविष्य के लिए क्या योजना बना रहे हैं। इससे पहले 20 जून को पीएम मोदी और अमित शाह ने एनडीए सरकार के शीर्ष मंत्रियों के साथ ऐसी ही बैठक की थी।रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कैबिनेट फेरबदल की बातचीत के बीच अमित शाह और बीएल संतोष ने रविवार को पीएम मोदी से उनके आवास पर कई घंटों तक चर्चा किया। अगर 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने Stephen Miller को बनाया नया Chief of Staff

नोबेल विजेता CV Raman की जयंती पर जानिए 7 November का ऐतिहासिक महत्व

Kali Chaudas पर Drik Panchang के शुभ मुहूर्त में करें मां काली और हनुमान जी की पूजा

खून से लाल हुई सीतापुर की सड़क! 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 5 की मौत से परिवारों में मचा कोहराम