राष्ट्रपति के अभिभाषण को PM मोदी ने बताया देशवासियों के मन की बात

By अनुराग गुप्ता | Jun 25, 2019

नई दिल्ली। लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में कहा कि हमें दुनिया के साथ आगे बढ़ना है। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति जी का अभिभाषण, देश के नागरिकों ने जिस आशा-आकांक्षाओं के साथ हमें इस सदन में भेजा है, उसकी एक तरह से प्रतिध्वनि है। उन्होंने नवनिर्वाचित सांसदों और पुराने सांसदों द्वारा चर्चा को सार्थक बनाने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

इसी बीच प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव में मिले बहुमत का जिक्र करते हुए कहा कि कई दशकों के बाद देश ने एक मजबूत जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि 2019 का जनादेश पूरी तरह कसौटी पर कसने के बाद, हर तराजू पर तौलने के बाद, पल पल को जनता ने जांचा और परखा है और उसके आधार पर समझा है और तब जाकर फिर से हमें चुना है। 

इसे भी पढ़ें: मोदी हैं तो टूरिज्म भी मुमकिन है, 45 दिन में ही पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ सैलानी

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में प्रताप सारंगी का भी उल्लेख किया और कहा कि चर्चा के प्रारम्भ में पहली बार सदन में आए प्रताप सारंगी और आदिवासी समाज से आयी हमारी बहन हिना गावित ने जिस प्रकार से विषय को प्रस्तुत किया और जिस बारीकी से बातों को रखा, तो मैं समझता हूं कि मैं कुछ भी न बोलूं तो भी चलेगा। 

यहां सुनें प्रधानमंत्री मोदी का पूरा संबोधन:

प्रमुख खबरें

Supreme Court जज की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार पद पर रहने का नैतिक हक खो चुके: Congress

Sri Lanka से 63 रन की हार के बाद Bangladesh कप्तान Litton Das ने किया कप्तानी छोड़ने से इनकार

कर्नाटक में BJP कार्यकर्ताओं पर FIR कराने का पुलिस पर दबाव: BY Vijayendra

Wasim Jaffer का दावा Virat Kohli के बाद ODI में No 3 पर Tilak Varma बनेंगे मजबूत विकल्प