आतंकवाद मानवता के लिए चुनौती, पीएम मोदी का पाकिस्तान पर बड़ा प्रहार, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भी दिया जख्मों पर नमक

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2026

ग्लोबल सिक्योरिटी के मुद्दे पर मज़बूत और एकजुट रुख अपनाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमा-पार आतंकवाद दुनिया की स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि नई दिल्ली और कैनबरा मिलकर आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के साझा अभियान में मजबूती से एकजुट हैं। मेलबर्न में तीसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया सालाना शिखर सम्मेलन के बाद ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच बढ़ते ऑपरेशनल तालमेल का ज़िक्र किया।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को भारत में निवेश के लिए किया आमंत्रित, CECA को जल्द अंतिम रूप देने का आह्वान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हमारा यह भी मानना ​​है कि दुनिया के कई हिस्सों में तनाव और युद्धों का समाधान केवल बातचीत और कूटनीति से ही हो सकता है। हम मिलकर पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता, नेविगेशन की आज़ादी और नियमों पर आधारित व्यवस्था को और मज़बूत करेंगे। प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र के रणनीतिक भूगोल को केवल समुद्री रास्तों के मिलन-स्थल के बजाय लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए एक अहम क्षेत्र के तौर पर देखा और कहा कि दोनों देश क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में खास भूमिका निभा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Mobile Call पर 1 नवंबर से दिखेगा कॉलर का नाम, 4G नेटवर्क के लिए Telecom Department के निर्देश

Kolkata में बाइक फिसलने के बाद रंगे फ्लाईओवरों पर लगाए गए road markers

Volkswagen और Skoda लाएंगे 2 नई EV, JSW के साथ 2028 तक भारत में होगी लॉन्चिंग

मच्छर की ताकत देख फ्रांस का 31 देशों के मुस्लिम पायलटों पर खुलासा! कर दिया होश उड़ा देने वाला ऐलान