राम मंदिर पर PM का बयान निंदनीय, माकपा ने कहा- SC पर दबाव डालने की है कोशिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2019

नयी दिल्ली। माकपा ने बुधवार को कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रुख ‘निंदनीय’ है। मोदी के इस रुख को आरएसएस ने ‘सकारात्मक कदम’ बताते हुए स्वागत किया है। मोदी ने मंगलवार को दिये एक साक्षात्कार में कहा कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सरकार राम मंदिर मुद्दे पर अध्यादेश लाने के लिए हरसंभव प्रयास करने को तैयार है।

माकपा पोलितब्यूरो ने एक बयान में कहा कि अयोध्या मंदिर मुद्दे पर प्रधानमंत्री का रुख, जिसका बाद में आरएसएस ने स्वागत किया, उच्चतम न्यायालय पर दबाव डालने वाला है। बयान में कहा गया, ‘प्रधानमंत्री का यह रुख जिसका आरएसएस ने ‘सकारात्मक कदम’ बताकर स्वागत किया है, निंदनीय है। यह उच्चतम न्यायालय पर दबाव बनाने का प्रयास है क्योंकि संकेत दिये गये हैं कि अदालत का आदेश कुछ भी हो, सरकार मंदिर बनाने में मदद के लिए कदम उठाएगी।’

यहां देखिए प्रधानमंत्री की पूरा साक्षात्कार:

प्रमुख खबरें

Kalkaji Gangrape Case | जन्मदिन की खुशी बनी ख़ौफ़नाक मंज़र: कालकाजी गैंगरेप पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिसकर्मी बनकर आए आरोपियों की हैवानियत

Asian Games: नेपाल को 48-24 से हराकर भारतीय महिला कबड्डी टीम फाइनल में

SIR Controversy | कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली में लगे ज्ञानेश कुमार हटाओ, चुनाव आयोग बचाओ के पोस्टर

BJP नेता Nitin Nabin ने Jaipur में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दिलाई शपथ