PM मोदी का सम्यक संदेश, बुद्ध से सीख लेकर कोरोना से जीतेगा देश, दिया चार आर्य सत्य का मंत्र

By अभिनय आकाश | May 07, 2020

दुनिया में जारी कोरोना वायरस के कहर के खिलाफ फ्रंटफुट पर लड़ाई लड़ रहे कोरोना योद्धाओं का आज दुनिया सम्मान कर रही है। इसी कड़ी में आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर एक वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह करीब 8 बजे इस कार्यक्रम को संबोधित किया और बहुत कम शब्दों और सरल भाषा में बुद्ध के राह पर चलने की बात कही। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना से लड़ाई में भारत बिना स्वार्थ दुनिया के साथ खड़ा है।  जो भी 24 घंटे सेवा में लगा है, भारत में भारत के बाहर ऐसा प्रत्येक व्यक्ति नमन और अभिनंदन का पात्र है।

पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे वक्त में जब दुनिया उथल पुथल है तो दुख निराशा का भाव ज्यादा दिखता है तो भगवान बुद्ध की सीख और भी प्रभावी हती है। मानव को निरंतर प्रयास करना चाहिए कि कठिन स्थितियों में निरंतर प्रयास करे। 

इसे भी पढ़ें: बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम में PM मोदी कोरोना वॉरियर्स को करेंगे संबोधित

 पीएम मोदी ने बुद्ध के 4 सत्य बताए

  • दया, करूणा सुख-दुख के प्रति समभाव, जो जैसा है उसको उसी रुप में स्वीकारना।

    पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

    • भगवान बुद्ध के संदेश भारत भूमि की प्रेरणा।
    • संकट की ये घड़ी सहायता करने की है।
    • जितना संभव हो मदद का हाथ आगे बढ़ाए।
    • मानवता की सेवा करने वाले नमन के पात्र हैं।
    • दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है और हताशा व निराशा का भाव है।
    • मुश्किल वक्त में कई देशों ने भारत को याद किया।
    • ये वक्त लोगों की मदद करने का है।  

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी